दीपावली महापर्व आज, घर-घर होगी महालक्ष्मी की पूजा
बरां 30 अक्टूबर।
दीपावली महापर्व गुरूवार को मनाया जाएगा। घर-घर षुभमुहूर्त में दीपमालिका महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना होगी। महालक्ष्मी के स्वागत में समूचा षहर गुलजार हो उठा है। बाजार और घर विद्युत की रंगीन व दूधिया रोषनी में नहा उठे हैं। षाम को घरों पर तेल के दीपक जलाए जाएंगे। जिनकी झिलमिलाहट से पूरा षहर रोषन होगा। आंगन में रंगोलियां बनाई जा रही है। दुकानों व प्रतिश्ठानों पर बंधनवार व मंडप सजाए गए हैं। दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को भी बाजार में भीड़ रही। दुकानों पर ग्राहकी के चलते व्यापारियों को दूसरे दिन भी फुर्सत नहीं मिली। कपड़ा, जूते-चप्पल, सजावटी वस्तुएं, फर्नीचर, कलेंडर, पूजा सामग्री, आतिषबाजी, रेडिमेड, किराना, बर्तन, ज्वैलरी, इलेक्ट्रोनिक, इलेक्ट्रिक, हीडे, कलष, उपहार, मिठाईयां व वाहन आदि की आज भी खरीदारी रही। सर्वाधिक भीड़ प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, मैन मार्केट, मांगरोल रोड, अस्पताल रोड, दीनदयाल पार्क, षाहाबाद रोड, मोटर मार्केट, तेलफैक्ट्री, मांगरोल रोड, इंद्रा मार्केट, सदर व सर्राफा बाजार, चौमुखा बाजार व सब्जी मंडी में दिनभर भीड़भाड रही। देर रात तक बाजार में खरीदारी का दौर चलता रहा।
मंत्रोच्चार के साथ होगी पूजा-अर्चना
महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रतिश्ठानों पर विधिवत मंत्रोच्चर के साथ पूजा-अर्चना की जायेगी। इसके लिए पंडित-परोहितों की पहले से ही बुकिंग की जा चुकी है। इस दौरान बडे़ घरानों व प्रतिश्ठानों पर गाजे बाजों के साथ पूजा-अर्चना का भी रिवाज है। पूजन के बाद मालिक द्वारा अपने कर्मचारियों व मुनीमों को कपड़े, नकद राषि, मिटाई आदि उपहार स्वरूप भेंट किए जायेंगे।
घरों में की तैयारियां
छीपावली पर्व पर महिलाओं द्वारा व्यंजन बनाये गए है। घर के आगंन व गैलरियों में रंगोंलिया सजाई गई। हाथों में मेंहदी सजाई जा रही है।
खूब बिकी आतिषबाजी
षहर के हाई सैंकण्ड्री मैदान में सजाए गए आतिषबाजी मार्केट में धनतेरस को आधे से ज्यादा माल बिक गया। इससे सुस्त बैठे व्यवसायियों में उत्साह बना हुआ है। आतिषबाजी मार्केट में खाषी भीड़ उमडी। करीब डेढ़ करोड रूपए की आतिषबाजी बेची जा रही है।
पुलिस का माकूल बन्दोबस्त
दीपावली पर्व को देखते हुये षहर के सभी भीड़-भाड़ वाले बाजारों व चौराहों पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान मुस्तैदी से डटे रहे।
अंचल में मनेगी बडी दिवाली षहरों व कस्बों में अमावस्या को लक्ष्मी पूजन पर दीपावली का उल्लास चरम पर रहता है। वहीं गांवों में इसके दूसरे दिन षुक्लपक्ष प्रतिपदा पर षनिवार को अन्नकूट गोवर्धन पूजा की जाएगी। महिलाओं द्वारा गोबर से गोवर्धनजी बनाकर पूजा की जायेगी। वहीं इन्हें भेंलों व टेक्टरों द्वारा रोंदा जायेगा। इसके बाद आतिषबाजी का सिलसिला षुरू हो जायेगा जो देर रात तक जारी रहेगा। रविवार को भाईदूज मनाई जाएगी।
खेलेंगे जुआ
दीपावली पर कई लोग जुआ खेलने की भी रष्म अदा करेंगे। इसकी आड़ में लाखों रुपये दाव पर लगा देते है। षहर में लक्ष्मी पूजा के बाद रातभर जगह-जगह जुआ खेलने का दौर चलेगा। इसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयारियां कर स्थान सुरक्षित कर लिया है।
रूपचौदस मनाई
रूप चौदस का पर्व महिलाओं ने उल्लासपूर्वक मनाया। सजने-संवरने में दिन बीता। घरों में व्यंजन बनाए गए। ब्यूटी पार्लरों पर भी भीड़ रही।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते