बारां। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन व शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई में शहर के प्रताप चौक पर स्वागत किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढय व सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का कार्यकर्त्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने देवधणी के जयकारे लगाए।
वरिष्ठ नेता यश भानु जैन, रामस्वरूप यादव, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान सुरेंद्र गालव भाजपा नेता रघुराज सिंह केदाहेडी धनराज चौरसिया, सूर्यकांत शुक्ला मुकेश केरवलिया, जगदीश मेघवाल, ओम सुमन, हरिराम गुर्जर, महेश अदलखा, लोकेश शर्मा, सतपाल गुप्ता नेता , देवेंद्र शर्मा, प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, शहर महामंत्री निशांत शर्मा आई टी के आशीष सोनी, पार्षद योगेश गौतम, विजय पिपलानी नीरज चौहान, शिवराज महावर, सत्येंद्र गौतम, भवानी मेहरा ,नगर उपाध्यक्ष ईश्वर नागर, चौथमल नागर, वंश प्रताप हाड़ा, वरुण अजमेरा राजेंद्र आजाद रोहित नायक सरकार, भगवती बेरवा, नीरज नायक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ।।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते