बारां। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती के अवसर पर जारी सेवा पखवाड़ा के तहत बारां जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा की विचार गोष्ठी 17 अप्रैल से विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगी। कार्यक्रम की जिला संयोजक सारिका सिंह चौहान ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र की विचार गोष्ठियों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने जिला पदाधिकारियों को संयोजक नियुक्त किया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्त योगेश राजोरा ने बताया कि बाबा साहब की 134वीं जन्म जयंती पर छबड़ा नगरपालिका एवं मांगरोल पालिका क्षेत्र में भाजपा की विचार गोष्ठी 17 अप्रेल को आयोजित होगी। जिसमें छबड़ा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर व युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया मौजूद रहेंगे।
वहीं मांगरोल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन व भाजपा नेता जयेश गालव मौजूद रहेंगे। इसी निमित्त 18 अप्रैल को अंता नगर पालिका क्षेत्र में विचार गोष्ठी होगी। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन व निर्मल माथोडिया मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार 20 अप्रैल को अटरू नगर पालिका क्षेत्र में विचार गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें भाजपा नेता मजिद मलिक कमांडो व मुकेश मिश्रा मौजूद रहेंगे।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते