बारा। प्रदेश किसान कांग्रेस जनजागृति यात्रा बुधवार को बारां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसमें शामिल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवभगवान नागा का कार्यकर्ताओं ने शहर के चारमूर्ति चौराहा पर डोल नगाडों, फूलमाला व साफाबंधी कर स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें प्रदेश प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बारां में किसी भी किसान कांग्रेस कार्यकर्ता को कोई परेशानी आती है, तो से साथ खडे़ हैं। निडर होकर काम करें। प्रदेश अध्यक्ष शिवभगवान नागा ने कहा कि किसान कांग्रेस, पार्टी का एक बहुत बडा संगठन है, जिससे किसान और गरीब मजदूर जुडा हुआ है।
जब भी कोई किसानों की समस्या आती है तो आप इस निकम्मी सरकार का खुलकर विरोध करें। अगर बारां में कोई बडी घटना या कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ कोई समस्या आती है तो वे बारां में आकर धरना-प्रदर्शन में साथ देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि किसान कांग्रेस कांग्रेस की रीड की हडडी है और यह किसान हित में किसानों के लिए लडाई लडती आई है। अशरफ देशवाली ने कहा कि किसान हित की लडाई हमेशा किसान कांग्रेस कार्यकर्ता लडते आए हैं और आगे भी हम सब मिलकर किसान कांग्रेस के साथ खडे होकर लडाई जारी रखेंगे। नवनियुक्त संयोजक शिवराज मीणा ने कहा कि किसानों के लिए लडाई जारी रखेंगे, जब भी किसानों को कोई समस्या आएगी, निडर होकर किसानों के हित में पूरी लड़ाई लडेंगे। यात्रा के प्रभारी तुलसीराम बसवाल ने कहा कि हम प्रदेश के निर्देशानुसार किसानों की लडाई बिल्कुल जारी रखेंगे।
हमें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस अवसर पर नहरी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवन यादव, सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सुरेश भांड, जोधराज नागर, नेमीचंद नागर, खेमराज रहलाई, कुशपाल प्रजापति, सहसंयोजक गांधी दर्शन बारां, कपिल माथोडिया, विक्रम सिंह रहलाई, जमुनालाल मीणा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज शर्मा, सेवादल नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर, जाकिर मंसूरी, नासिर मिर्जा, अमरलाल बराना, सुरेंद्र बैंगना, हरिबल्लभ मीणा बैंगनी, सुरेंद्र मीणा बामला, महावीर बैरवा, रिंकू बरानी, सुल्तान मंसूरी समेत जिला कांग्रेस कमेंटी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
बारां। प्रदेश किसान कांग्रेस जनजागृति यात्रा में बारां आए प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते