बारां। विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा श्री राम मंदिर खाकी बाबा की बगीची में छप्पन भोग व कीर्तन का आयोजन किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष आशा विजय, कोषाध्यक्ष निशा विजय,सांस्कृतिक मंत्री अंजना विजय और कार्यक्रम संयोजिका कृष्णा विजय,विमला देवी,संतोष विजय,ललिता विजय की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सभी महिलाएं विभिन्न व्यंजन बनाकर लाई और छप्पन भोग व कीर्तन का खूब आनन्द लिया।इस दौरान पक्षियों के लिए मंदिर परिसर में परिंडा भी रखा गया।महिला मंडल अध्यक्ष आशा विजय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दुर्गेश, मंजू, झलक, स्मिता, सपना, रेखा, लता, शोभा, प्रियंका, मेघा, ममता, प्रभा, भगवती, सीमा, पुष्पा, लक्ष्मी, पदमा, बसंती, दमयंती, सुनीता, उर्मिला, सुमन, विनीता, गायत्री, मीनू, प्रीति विजय उपस्थित रहे।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते