बारां। भारत सरकार के खेल व युवा मामलों से संबंध संस्था नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ने राजस्थान ग्राम खेल विकास कार्यक्रम के लिए बारां जिले के ऊर्जावान युवा व खेलो को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। ऑर्गनाइजेशन के स्टेट हैड बुद्धीप्रकाश शर्मा ने नियुक्ति आदेश जारी कर कहा कि निर्मल माथोडिया के कुशल नेतृत्व में राजस्थान भर में खेल भावना की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
माथोडिया ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य राष्ट्र को खेल महाशक्ति बनाने की ओर प्रेरित करना है तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की स्वस्थ परंपरा को भी बढ़ावा देना है। वही वंचित वर्गों की युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच प्रदान करना है। ताकि उन्हें खेलों के बराबर अवसर प्राप्त हो सके। वर्तमान में भारत देश में ओलंपिक पदकों की जो स्थिति है उसे बढ़ाने के लिए गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का एक प्रयास है। साथ ही खेल मंचों पर भारत के कद को ऊंचा करने और देश के खेल गौरव को बढ़़ाने के लिए भी संस्था प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा की संस्था के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के अथक प्रयास किए जाएंगे, उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मेदारी का वह पूर्ण रूप से निर्वहण करते हुए खेल व खिलाड़ी हित में शत प्रतिशत काम करने का प्रयास करेंगे, माथोडिया की नियुक्ति पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भीम सिंह चौधरी, वरिष्ठ खिलाड़ी, नरेंद्र शर्मा, संरक्षक संदीप शर्मा, ओलंपिक संघ के सत्येंद्र बाबा, हरिनारायण सिंह, अमित मदान, शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा, ऋचा वर्मा, दीप्ति मदान, नरेंद्र तिवारी, सतीश सिंह, प्रदीप हाडा, मुकेश मेहरा, प्रहलाद सिंह, विकास गुप्ता सहित विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि माथोडिया के नेतृत्व में ऑर्गेनाइजेशन बेहतरी काम कर जिले व प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करेगी।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते