बारां। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सत्यनारायण भूमलिया का वाल्मिकी समाज व नगर परिषद सफाई कर्मचारियों द्वारा नेहरू पार्क में साफा बंधन कर पुष्पहार माला पहनाकर मुंह मीठा कर स्वागत किया। सभी ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह टॉक और राष्ट्रीय महामंत्री जय सिंह कच्छावा का आभार व्यक्त किया। भूमलिया ने अपने भाषण में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे किए जाएंगे और जिला स्तर पर सभी की सहमति से जिले वह प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
साथ ही सफाई कर्मचारी संबंधित परेशानियों का समाधान प्रशासन व सरकार से कराएंगे जाएंगे। वह सफाई कर्मचारी भर्ती व उप वर्गीकरण आरक्षण को संगठन के माध्यम से सरकार से लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ साथी सफाई कर्मचारी नेता मनोज पायलट, लालचंद तेजी, मुन्ना डांगोरिया, मक्खन पंवार, अजय तंबोली, राजू जमादार, संदीप जमादार, कमल जमादार, मनवीर जमादार, रवि भूमलिया, सुनील जमादार, रामकिशन घेंघट, मुकेश जसोदा, सफाई कर्मचारीगण यूनियन के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, युवा साथी उपस्थित रहे।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते