बारां। शिक्षक प्रकोष्ठ कॉग्रेस कमेटी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बारां के सेवानिवृत शिक्षक कमल यादव को प्रकोष्ठ का बारां जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है। साथ ही कवाई के सेवनिवृत व अध्यापक धर्मपाल शर्मा को महासचिव तथा भैरू सिंह राठौड़ रिटायर्ड प्रधानाध्यापक को प्रदेश मंत्री व बारां प्रभारी नियुक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि ये कांग्रेस को मजबूती देंगे। इनकी नियुक्ति पर शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, जुगराज राठौड़, बालमुकंद यादव, अजीम पठान, दशरथ सिंह सोलंकी कोटा ने हर्ष व्यक्त किया है।
बारां से दिनेश गुप्ता जिलाध्यक्ष पेंशनर समाज, हरदयाल नागर पूर्व डायरेक्टर, श्याम गौतम ब्राहम्ण समाज, बाबूलाल मीणा पूर्व प्रधानाचार्य, सुरेश चतुर्वेदी पीटीआई, निसार अहमद पीटीआई, अनवर हुसैन पीटीआई, रामस्वरूप धारीवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, कैलाश सगर जिलाध्यक्ष अजाक, जितेंद्र जयंत प्रधानाध्यापक, चंद्रमोहन वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, मोहनलाल मीणा अटरू ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मीचंद यादव छबडा ब्लॉक अध्यक्ष, सीताराम मेघवाल जिलाध्यक्ष मेघवाल समाज, सूरजमल बैरवा पीटीआई, मोहनलाल यादव रिटायर कानूनगो आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। कमल यादव जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते