बारां। महाराणा प्रताप सेवा संघ जिला बारां एवं सहकार भारती जिला के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव का धार्मिक यात्रा से लौटने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। गालव लगभग सवा महीने तक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर रहे। जो कर्नाटका, तमिलनाडु आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। गालव ने बताया कि इस दौरान सदस्यों के साथ उन्होंने दोनों संगठनों के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
स्वगत करने वालों में महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिला संरक्षक सुशील कुमार पंजाबी, राजेंद्र ठाकुरिया, जिला महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, खेत सिंह यदुवंशी, जगदीश मेघवाल, जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एडवोकेट, रामेश्वर शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, जिला मंत्री जिनेश कुमार जैन, नंदकिशोर शाक्यवाल, गोविंद शर्मा, अजय पोटर, छीतरलाल प्रजापति आदि शामिल थे।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते