बारां। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार भाजपा के कार्यकर्ता 11 मई रविवार को 6 बजे आंतकवाद के खात्मे को लेकर भारतीय सेना द्वारा चलाये गए, “सिंदूर“ अभियान की सफलता व सेना की सुरक्षा को लेकर मंदिरों पर पूजा करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया, कि भारत पाकिस्थान के बीच मौजूदा हालात में चल रह थे।
घटना क्रम के मध्य नजर भारतीय सेना की विजय व सुरक्षा की कामना के लिए सभी बीस मंडलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंदिरों पर तिरंगा लेकर विजय घोष के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए पहुंचेंगे, एवं पूजा आराधना करके सेना की विजय, सुरक्षा व सफलता की कामना करेंगे। वही भाजपा बारां जिले व शहर के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार व शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई मे प्रताप चौक पर एकत्रित होंगे। वही से हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय घोष के साथ सब्जी मंडी स्थित बारां के आराध्य श्री जी कल्याण राय जी महाराज के मन्दिर पर पूजा अर्चना कर भारतीय सेना के जवानो की विजय, सुरक्षा व सफलता की कामना करेंगे।

Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते