[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा की वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की अंता विधानसभा कार्यशाला संपन्न

बारां। भारतीय जनता पार्टी अंता विधानसभा अल्पसंख्य मोर्चा, एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अंता विधानसभा वक्फ सुधार जनजागरण सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। राष्ट्रीय वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत निजी मेरिज गार्डन रोड मांगरोल पर एक कार्यशाला बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य एवं जनजागरण अभियान के प्रभारी माजिद मलिक कमांडो, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मकसूद अली, पूर्व विधायक एवं जिला संयोजक रामपाल बैरवा, सहसंयोजक महावीर नामा, नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र मीणा, सीसवाली मंडल अध्यक्ष पुष्पदयाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीयूष विजय, पूर्व चैयरमेन अमित चौपडा, वक्फ सुधार जनजागरण सम्मेलन संयोजक अंता विधानसभा प्रहलाद सिंह सोलंकी संयोजक अब्दुल रजाक मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोती लाल मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं को वक्फ सुधार अधिनियम के बारे में विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में इससे गरीब अल्पसंख्यक भाईयो को कैसे लाभ होगा इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विपक्ष के द्वारा भ्रम फैला कर समाज में टकराव पैदा करने की कोशिश को नाकाम करने के लिए कार्यकर्ताओ को जागरूक करने की अपील की गई। संचालन मंडल महामंत्री संजय गालव ने किया। कार्यक्रम में मांगरोल नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन अनीता पोरवाल, अंता विधानसभा वक्फ सुधार जनजागरण संयोजक इंद्रा सोनी, दाखा बाई सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय, के लोग उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

1

आपरेशन सिंदूर के परिपेक्ष में भारतीय सेना द्वारा दिखाया गया शौर्य साधारण शौर्य नहीं है कवि जलजला

सारस ने की विचार गोष्ठी बारां। साहित्य रसिक समिति सारस द्वारा कोटा रोड स्थित निजी आवास पर आपरेशन

Live Cricket