[aioseo_breadcrumbs]

प्रजापति छात्र संघ के जिलाध्यक्ष बने मनीष व प्रवीण नगर अध्यक्ष

6

बारां। अखिल भारतीय प्रजापति छात्र संघ के संस्थापक दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने बताया कि बारां जिलाध्यक्ष सुनील पोटर का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रजापति छात्रसंघ बारां कार्यकर्ताओं की बैठक मनिहारा महादेव मंदिर में परिसर में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान कुम्हार महासभा के प्रदेश सचिव द्वारकीलाल प्रजापति थे। अध्यक्षता शहीद रामचन्द विद्यार्थी फाउंडेशन के संचालक व छात्र संघ प्रदेश प्रभारी योगेश प्रजापति ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ बारां के पूर्व मुख्य महासचिव दिनेश बहनिया रहे।

बैठक में सर्वसहमति से जिला प्रभारी मनीष प्रजापति को जिलाध्यक्ष चुना गया और नगर अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति और जिला संयोजक भगवान प्रजापति को चुना गया। इस अवसर पर रोहित प्रजापति, कृष्णकांत प्रजापति, सुनील प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, पवन प्रजापति, टिंकल प्रजापति, नितेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, दीपक प्रजापति, दिव्यानंद प्रजापति ने संगठन मजबूत करने पर विचार रखें और जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को सात दिन में अपनी कार्यकारणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सभी सामाजिक कार्य व आगामी सामुहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग करने का सभी को संकल्प दिलाया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

1

आपरेशन सिंदूर के परिपेक्ष में भारतीय सेना द्वारा दिखाया गया शौर्य साधारण शौर्य नहीं है कवि जलजला

सारस ने की विचार गोष्ठी बारां। साहित्य रसिक समिति सारस द्वारा कोटा रोड स्थित निजी आवास पर आपरेशन

Live Cricket